होम / Bigg Boss 17: इस बीमारी का शिकार हुई बिग बॉस 17 की सबसे क्यूट कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17: इस बीमारी का शिकार हुई बिग बॉस 17 की सबसे क्यूट कंटेस्टेंट

• LAST UPDATED : October 26, 2023
India News(इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में धमाल मच रहा है। सभी प्रतिभागियों में सबसे स्टाइलिश रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा। मन्नारा के पास बिग बॉस के घर में सबसे प्यारी कंटेस्टेंट में से एक है। हाल ही के एपिसोड में वह काफी इमोशनल हो गई और उन्हें एंग्‍जायटी अटैक आ गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एंग्जायटी अटैक क्या है? यह कैसे, कब और क्यों आता है? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।

​एंग्‍जायटी अटैक होता क्या है?

यह एक मनोवैज्ञानिक बीमारी है जो अक्सर लोगों में दिखाई देती है। कई बार तनाव के कारण मस्तिष्क की मांसपेशियों स्ट्रेस के कारण भी ये अटैक आता है। सरल शब्दों में कहें तो जब किसी बात को लेकर बहुत अधिक चिंता या बहुत अधिक तनाव होता है तो एंग्जायटी अटैक आता हैं। इसके आने से पूरे शरीर में पसीना आने लगता है, नींद नहीं आती है, भूख नहीं लगती और शरीर अलग तरह से प्रतिक्रिया करने लगता है।

 एंग्‍जायटी अटैक का कारण क्या होता है

1. फैमिली प्रॉब्लम।
2. काम का प्रेशर।
3. स्कूल में किसी तरह का दबाव।
4. लाइफ में बहुत जल्दी-जल्दी परिस्थितियां बदलना।
5. करियर की टेंशन, फाइनेंशियल कंडीशन।
6. रिलेशनशिप में प्रॉब्‍लम।
7. किसी पुरानी बीमारी का निदान न हो पाना।

एंग्‍जायटी अटैक के क्या लक्षण होते हैं

1. सांस फूलना, ज्यादा पसीना आना।
2. अचानक से हार्ट बीट का बहुत ज्यादा बढ़ जाना।
3. मुंह का सूखना, बेचैनी और सीने में दर्द होना।
4. गैस और एसिडिटी की समस्या, नींद न आना।
5. पेट में किसी तरह की हलचलऔर भूख न लगना।
6. ज्यादा कमजोरी महसूस होना।

एंग्जायटी को मैनेज करने के टिप्स

1. एंग्जायटी अटैक आने पर खुद को शांत करने वाले काम करें।
2. ऐसा अटैक महसूस होने पर गहरी सांस लें और स्ट्रेस को दूर करने की कोशिश करें।
3. हेल्दी खाना खाएं, रेगुलर फिजिकल एक्टिविटीज करें।
4. फैमिली-फ्रेंड्स के साथ समय बिताएं।
5. एक साथ बहुत सारे काम से बचने की कोशिश करें।
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox