Friday, July 5, 2024
HomeCrimeBJP Alleges Swati Maliwal: भाजपा ने मालीवाल के स्टिंग को बताया फर्जी,...

BJP Alleges Swati Maliwal:

BJP Alleges Swati Maliwal: केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी अब स्वाति मालीवाल के छेड़छाड़ वाले आरोपों को गलत बताया है और इसे दिल्ली की छवि को खराब करने के लिए षड्यंत्र बताया है। बता दे भाजपा ने स्वाति मालीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर दिल्ली को बदनाम करने के लिए किस हद तक गिरेंगी। दरअसल स्वाति मालीवाल ने जिस शख्स पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, वह आप पार्टी का कार्यकर्ता है। मीनाक्षी लेखी का आरोप है कि यह दिल्ली को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है।

भाजपा ने मालीवाल पर लगाया आरोप

आपको बता दे भाजपा का मानना है कि मालीवाल को आप सरकार ने ही नियुक्त किया है। उन्होंने यह पूरी साजिश दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए की क्योंकि पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब वह रात में रियलिटी चेक के लिए निकली थीं तो एक शराब के नशे में धुत शख्स ने उनका शोषण किया और फिर उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा। यह घटना एम्स के बाहर हुई थी। आरोपी का नाम हरीश चंद्र (47) है।

जानकारी के लिए आपको बता दे मीनाक्षी लेखी से पहले मनोज तिवारी, शाजिया इल्मी और पार्टी की इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर इस पूरे मामले के लिए आरोप लगाया था।

 

ये भी पढ़े: दिल्लीवासियों को बस टिकट लेना हुआ आसान, ये नया सिस्टम होगा लागू

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular