Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार पर हमलावर भाजपा ; मंत्री कैलाश...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली में किशोरी से दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा प्रदेश की दिल्ली सरकार पर हमलावर है। इस मामले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास के अधिकारी की नियुक्ति मंत्री कैलाश गहलोत ने की थी। दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद कैलाश गहलोत को इस्तीफा देना चाहिए।

सीएम केजरीवाल पर भाजपा का आरोप

मामले में भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि सीएम केजरीवाल का मौन रहना बताता है कि इस अधिकारी को उनका भी सानिध्य प्राप्त है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल नाटकीय तरीके से धरने पर बैठी हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्य्क्ष को केजरीवाल और मंत्री गहलोत के आवास के बाहर धरने पर बैठना चाहिए।

मंत्री गहलोत के इस्तीफे की मांग

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि आज यानि बुधवार को भाजपा के सभी मोर्चा गहलोत के घर का इस मुद्दे पर घेराव कर इस्तीफा मांगेंगे। सीएम सिर्फ यह कहकर नहीं बच सकते कि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह भी जांच होनी चाहिए कि केजरीवाल सरकार में पिछले सात या आठ सालों में ऐसे कितने मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आई हैं।

also read ; चुनाव आयोग के साथ सचिन तेंदुलकर की नई पारी ; यह काम करते आएंगे नजर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular