Delhi

BJP: बीजेपी को मिला कांग्रेस से 10 गुना ज्यादा चंदा, जानें अन्य पार्टियों का हाल

India News(इंडिया न्यूज़), BJP: देश की सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने साल 2022-23 में करीब 720 करोड़ रुपये का चंदा मिलने की जानकारी दी है। भाजपा को दान में प्राप्त राशि चार अन्य राष्ट्रीय दलों – कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को प्राप्त कुल राशि से पांच गुना अधिक है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी है. बुधवार को एडीआर द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों को 12,167 चंदे (20 हजार रुपये से ऊपर) से कुल 850.438 करोड़ रुपये मिले हैं।

कांग्रेस को मिला करोड़ों रुपये का चंदा (BJP)

देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने घोषणा की कि उसे वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 20,000 रुपये से अधिक का कोई दान नहीं मिला। वह पिछले 17 सालों से इस तरह की जानकारी देती आ रही हैं। पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए एक वित्तीय वर्ष में उन्हें प्राप्त 20,000 रुपये से अधिक के व्यक्तिगत चंदे का खुलासा करना अनिवार्य है। बीजेपी ने 7,945 चंदों के जरिए 719.858 करोड़ रुपये और कांग्रेस ने 894 चंदों के जरिए 79.924 करोड़ रुपये मिलने की जानकारी दी है।

राष्ट्रीय पार्टियों को सबसे ज्यादा चंदा यहां से मिला

एडीआर ने यह भी खुलासा किया कि राष्ट्रीय पार्टियों को दिल्ली से कुल 276.202 करोड़ रुपये का चंदा मिला, इसके बाद गुजरात से 160.509 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपये मिले। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय पार्टियों को कुल चंदा 91.701 करोड़ रुपये बढ़ गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष 2021-22 से 12.09 फीसदी ज्यादा है। एडीआर ने कहा कि भाजपा को प्राप्त दान की राशि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 614.626 करोड़ रुपये से 17.12 प्रतिशत बढ़कर वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 719.858 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि, वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान पार्टी के चंदे में 41.49 फीसदी की कमी आई है। वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कांग्रेस का चंदा 95.459 करोड़ रुपये था, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 16.27 फीसदी घटकर 79.924 करोड़ रुपये हो गया।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago