होम / BJP Ccorporation election : भाजपा निगम चुनाव में बदलाव नहीं कर पाएगी, यह केवल भ्रष्टाचार कर सकती : सिसोदिया

BJP Ccorporation election : भाजपा निगम चुनाव में बदलाव नहीं कर पाएगी, यह केवल भ्रष्टाचार कर सकती : सिसोदिया

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

BJP Ccorporation election : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर निगम चुनाव को लेकर बयान जारी किया है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि 2011-12 से पहले, भाजपा के शासन में नगर पालिका एक ही इकाई थी, तब भी कूड़ा और प्रदूषण हुआ करता था। आप 3 नगर पालिकाओं के साथ भी देखेंगे, भाजपा बदलाव नहीं कर पाएगी, यह केवल भ्रष्टाचार कर सकती है।

दिल्ली की जनता ने भाजपा को ठीक से है देखा 

BJP Ccorporation election

उन्होंने कहा कि यह बात केंद्रीय गृह मंत्री अच्छी तरह से जानते हैं कि वर्तमान में वे सिर्फ चुनाव से भाग रहे हैं और इस तरह का बिल भी ले आए हैं। दिल्ली की जनता ने भाजपा को ठीक से देखा है। अमित शाह जी को पता है कि दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में उनकी बात नहीं सुनेगी, इसी वजह से निगम चुनाव को लेकर इस तरह के काम किए जा रहे हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली थी चुनाव की तैयारी

BJP Ccorporation election

बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने तीनों नगर निगमों के चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। 272 वार्डों के लिए 72 निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इन निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में चुनाव से संबंधित कार्य के लिए विभिन्न विभागों से करीब ढ़ाई हजार कर्मचारी बुलाए गए थे। नौ मार्च को चुनाव की घोषणा होने वाली थी। उसी दिन उपराज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार का संदेश मिलने पर चुनाव की घोषणा टाल दी गई थी।

18 मई तक है तीनों नगर निगमों का कार्यकाल

तब आयोग ने कहा था कि वर्तमान तीनों नगर निगमों का कार्यकाल 18 मई तक है। इसलिए उससे पहले चुनाव होना जरूरी है। इसके लिए 18 अप्रैल तक चुनाव की तारीखों की घोषणा होना जरूरी है, लेकिन निगमों के एक होने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब चुनाव लंबे समय तक टलने की आशंका जताई जाने लगी है।

लंबे समय के लिए टल सकता है निगम चुनाव

दिल्ली तीनों नगर निगमों (उत्तरी, पूर्वी और दिल्ली नगर निगम) को एक करने के लिए संसद में विधेयक पेश किए जाने के बाद माना जा रहा है कि निगम चुनाव अब लंबे समय के लिए टल सकता है। ऐसे में दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग ने भी निगम चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को फिलहाल रोक दिया है।

इसी क्रम में निर्वाचन कार्यालयों में चुनाव ड्यूटी के लिए विभिन्न विभागों से बुलाए गए सभी कर्मचारियों को वापस अपने विभाग में भेज दिया गया है। इस बाबत राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों को आदेश जारी कर दिया है। (BJP Ccorporation election)

Also Read :

Also Read : 1.15 crore loot : 1.15 करोड़ की लूट की जांच से पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरों का नया गिरोहhttps://indianewsdelhi.com/delhi/1-15-crore-loot/

Also Read : Will Not Be Insured : चालान नहीं भरा तो वाहनों का नहीं हो सकेगा बीमा https://indianewsdelhi.com/delhi/will-not-be-insured/

Also Read : musical meditation : सीरीफोर्ट आडिटोरियम में म्यूजिकल मेडिटेशन में 1200 से ज्यादा लोग हुए शामिलhttps://indianewsdelhi.com/delhi/musical-meditation/

Also Read : 631 Could Not Complete Documents : 631 चयनित लोग ई-आटो लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज नहीं कर पाए पूराhttps://indianewsdelhi.com/uncategorized/631-could-not-complete-documents/

Also Read : Fill The Challan First,Then There will be Insurance. पहले चालान भरो उसके बाद इंश्योरेंस होगा ।https://indianewsdelhi.com/delhi/fill-the-challan-firstthen-there-will-be-insurance/

READ MORE :Dedicated To Women’s Day : दिल्ली मेट्रो ने महिला यात्रियों के लिए शुरू की ईनामी योजना

Connect With Us : Twitter | Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox