Tuesday, July 2, 2024
HomeBreaking Newsदिल्ली में BJP ने उतारे लोकसभा उम्मीदवार, पहली लिस्ट में इन्हें मिला...

दिल्ली में BJP ने उतारे लोकसभा उम्मीदवार, पहली लिस्ट में इन्हें मिला टिकट

India News (इंडिया न्यूज़),BJP candidates first list: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में PM मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। बता दें, भाजपा ने अपनी लिस्ट में दिल्ली की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों को नामों की घोषणा की है।

BJP ने दिल्ली की पांच सीट पर किया नामों का एलान

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट मिला है।

  • चांदनी चौक –   परवीन खण्डेवाल
  • मनोज तिवारी –  उत्तर पूर्वी दिल्ली
  • नई दिल्ली –     बांसुरी स्वराज
  • वेस्ट दिल्ली –   कमलजीत सहरावत
  • साऊथ दिल्ली –   रामवीर बिधूड़ी

मालूम हो, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए 29 फरवरी को दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular