Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiबीजेपी ने दिया कपिल मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली इकाई का उपाध्यक्ष...

India News (इंडिया न्यूज़) : बीजेपी ने कपिल मिश्रा के कद को बढ़ाया है और उन्हें प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कपिल मिश्रा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें, इससे पहले कपिल मिश्रा दिल्ली में आप के विधायक और केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने सीएम केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था और बाद में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी।

करावल नगर का किया प्रतिनिधित्व

कपिल मिश्रा की राजनितिक करियर पर नजर डाले तो वो दिल्ली विधान सभा के पूर्व सदस्य हैं, जिन्होंने करावल नगर का प्रतिनिधित्व किया था। मिश्रा ने 2015 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के टिकट पर करावल नगर सीट 44,431 वोटों के अंतर से जीती थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और चार बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मात दिया था।

आप सरकार में थे मंत्री

बात दें, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मिश्रा को जल संसाधन मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया था। लेकिन केजरीवाल और कैबिनेट सहयोगी सत्येन्द्र जैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद उन्हें मंत्रालय से हटा दिया गया था। मालूम हो, उन्होंने सीएम के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि केजरीवाल और जैन ने 2 करोड़ रुपये रिश्वत ली थी।

also read ; राउज़ एवेन्यू कोर्ट के बाहर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का जगदीश टाइटलर के खिलाफ प्रदर्शन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular