Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiभाजपा नेता जीतू चौधरी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने घर से...

भाजपा नेता की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए और उनके घर के बाहर उनपर गोलियां चला दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उनको एक गोली उनके सिर में भी लगी थी। शुरुआती जांच में इसे प्रापर्टी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

दिल्ली में भाजपा नेता जीतू चौधरी की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उनके घर के सामने उन पर तब गोलियां बरसा दी जब जीतू मयर विहार फेस में अपने आवास से बाहर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार आज पोस्टमार्टम करा शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस सीसीटीवी से कर रही हत्यारों की तलाश

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो हमलावरों ने जीतू के घर के बाहर उनपर पांच गोलियां दागीं। जिसमें से एक गोली उनके सर में जा लगी। इसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद इसे प्रॉपर्टी विवाद का मामला होने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस घर के आस पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।

यूपी के बागपत का रहने वाला था जीतू चौधरी

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। जब जीतू अपने घर पर था। जीतू मूलत: गांव बाली, बागपत यूपी का रहने वाला था। वह अपनी अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मयूर विहार फेज 3 में रहता था। इसके साथ ही उसके परिवार में दो भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहते हैं। जीतू चौधरी भाजपा के जिला संगठन में महामंत्री भी था।

मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और घटनाक्रम के बारे में पूरी जानकारी ली। वहीं पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद इसे प्रॉपर्टी विवाद का मामला बताया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा और आम आदमी पार्टी सरकारें जहांगीर पुरी दंगों के लिए जिम्मेदारः अनिल भारद्वाज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular