Categories: Delhi

एमसीडी चुनावों के बाद विधानसभा उप चुनाव से भी भाग रहे हैं भाजपा नेता : संजय सिंह

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : भाजपा नेताओं पर एमसीडी चुनावों के बाद विधानसभा उप चुनाव से भागने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली के अंदर भाजपा की हालत पर फिल्म बनेगी भाग बीजेपी भाग। एमसीडी चुनावों के बाद भाजपा नेता विधानसभा उप चुनाव से भी भाग रहे हैं। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के सामने हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, दोनों चुनाव से भाग गए हैं।

भाजपा कामों से इतना डर गई है कि चुनाव से लगी है भागने

आप नेता ने कहा कि भाजपा केजरीवाल सरकार के कामों से इतना डर गई है कि दिल्ली में कभी एमसीडी के चुनाव तो कभी विधानसभा के चुनाव से भाग जाती है। संजय सिंह ने कहा कि अभी राजेंद्र नगर में विधानसभा के उप चुनाव की घोषणा हुई है। जितने भी भाजपा के सूरमा जो दिल्ली में पोल खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद ही खुल गई है। इनमें एक भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दूसरे बग्गा हैं, यह दोनों लोग चुनाव से भाग गए हैं। आप नेता का कहना है कि कि मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि सुबह से लेकर रात में सोते समय तक खाली आप दिन-रात बोलने का काम करते हैं। इसके अलावा फर्जी और निराधार आरोप लगाने का काम करते हैं।

आइए लड़िये चुनाव

अब आप चुनाव से क्यों भाग रहे हैं। दिल्ली में आप के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार हैं। आप आइए और उनका सामना कीजिए। आप भाजपा दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष हैं और दूसरी तरफ आप का नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक हैं, आइए चुनाव लड़िये। संजय सिंह ने कहा कि मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को यह चुनौती देता हूं कि आप भागिये नहीं आइए राजेंद्र नगर से चुनाव लड़िए। वहां पर चुनाव लड़के दिखाइए। यह लोग दिन रात खाली आरोप लगाकर भागने का काम करते हैं। यह काम ठीक नहीं है। आपको चुनाव का सामना करना चाहिए।

ये भी पढ़े : बदमाशों ने संगम विहार में एक व्यक्ति को चाकू मारकर की हत्या

ये भी पढ़े : दो नए फ्लाईओवर बनाकर रिंग रोड को बनाया जाएगा सिग्नल फ्री

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago