Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiBJP Mission 2024: BJP से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं अपर्णा यादव?...

India News(इंडिया न्यूज़)BJP Mission 2024: मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव BJP से 2024 लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को अपर्णा दिल्ली पहुंचीं। बीजेपी दफ्तर में राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात की। इसके बाद से उत्तर प्रदेश की सियासत में भी अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहा यह भी जा रहा है कि अपर्णा यादव खुद भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं।

सपा के टिकट पर लड़ चुकी है चुनाव

अपर्णा यादव ने लखनऊ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान अपर्णा ने संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी का टिकट मांगा था। मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी सिफारिश की थी, लेकिन अखिलेश ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इस बीच संभल से शफीकुर रहमान को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया था। इस वजह से वह नाराज हो गई थी फिर 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था

2022 में शामिल हुई थी भाजपा में

अपर्णा यादव 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं। उन्हें दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। चर्चा थी कि अपर्णा लखनऊ कैंट से टिकट नहीं मिलने से अखिलेश से नाराज थीं। अपर्णा ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद PM मोदी और CM योगी का आभार जताते हुए कहा था कि मुझे आपका सहयोग बहुत जरूरी है। बीजेपी में शामिल होने के बाद न तो उन्हें कोई चुनाव लड़ाया गया है और ना हीं विधान परिषद या राज्यसभा भेजा गया। उन्होंने एक सभा के दौरान यह भी कहा था कि आलाकमान उनकी मेहनत को देख रहा है और उनके बारे में जरूर सोचेंगे।

लड़ सकती है लोकसभा चुनाव

दिल्ली में अपर्णा ने बीएल संतोष व सुनील बंसल के साथ करीब 40 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वह काफी प्रसन्न मुद्रा में बाहर निकली। माना जा रहा है कि भाजपा अपर्णा यादव के जरिए फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, आजमगढ़, इटावा और बदायूं लोकसभा सीट पर यादव मतदाताओं को को आकर्षित करने की कवायद में उन्हें लोकसभा के सियासी मैदान में उतार सकती है।

इसे भी पढ़े:Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर ‘हाथ जोड़कर’ स्वागत करती ये नीली गुड़िया कौन है? जानें दिल्ली मेट्रो से इस नीली गुड़िया का…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular