Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiदिल्ली दुष्कर्म मामले में मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के बाहर BJP...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली दुष्कर्म मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार यानी आज दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के आवास का घेराव किया। गहलोत के इस्तीफे पर अड़े भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन स्थित उनके आवास के बाहर जमकर विरोध -प्रदर्शन किया। बता दें, भारतीय जनता पार्टी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व अधिकारी के साथ मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगा रही है।

कैलाश गहलोत के इस्तीफे की मांग

सामने आई जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन स्थित मंत्री कैलाश गहलोत के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे मामले में दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने उस व्यक्ति को आगे बढ़ाया और प्रमोशन दिया, जिसने महीनों तक एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि 13 अगस्त को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी लेकिन दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला जब मीडिया में सुर्ख़ियों में आया तब उस आरोपी को बर्खास्त किया गया।

प्रदर्शन पर भाजपा ने किया था आह्वान

बता दें, बीते कल यानि मंगलवार को ही भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा कहा था कि बुधवार को भाजपा के सभी मोर्चा गहलोत के घर का इस मुद्दे पर घेराव कर इस्तीफा मांगेंगे। सीएम सिर्फ यह कहकर नहीं बच सकते कि अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने यह भी कहा था कि यह भी जांच होनी चाहिए कि केजरीवाल सरकार में पिछले सात या आठ सालों में ऐसे कितने मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आई हैं। मालूम हो, दिल्ली सरकार में बाल विकास एवं कल्याण मंत्रालय के अधिकारी रहे प्रमोदय खाखा ने अपने ही दोस्त की एक नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद से प्रदेश भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है।

also read ;दिल्ली दुष्कर्म मामले में दिल्ली सरकार पर हमलावर भाजपा ; मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे की रखी मांग


SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular