Monday, July 1, 2024
HomeDelhiAAP ऑफिस के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आज मंगलवार आप मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विजेंदर गुप्ता व अन्य नेता भी शामिल हुए। सामने आई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का भी उपयोग किया गया और बाद में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया ।

सीएम केजरीवाल दे इस्तीफा

बता दें, हिरासत में लिए जाने से पहले दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अराजकता के कारण दिल्ली का विकास कार्य ठप है। सीएम को अब अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए।

दिल्ली में आई बाढ़ के लिए आप जिम्मेदार : भाजपा

बता दें, इस दौरान भाजपा की ओर से यह आरोप लगाया गया केजरीवाल सरकार की नाकामी से दिल्ली में बाढ़ आई। किराड़ी में जलजमाव की गंभीर समस्या है। एक बच्चे की मौत हो गई। रीजनल रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस), मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग, सुरंग सड़क सहित अन्य परियोजनाओं के लिए दिल्ली सरकार अपने हिस्से का फंड नहीं देकर विकास कार्य को बाधित करने की साजिश रचती है। नगर निगम का सत्ता मिलते ही आम आदमी पार्टी ने उसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। सरकार के प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार है।

ALSO READ ; मणिपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी आज जंतर मंतर पर करेगी विरोध प्रदर्शन

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular