होम / BJP Scared Of AAP : आप से भयभीत होकर जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बना सकती है भाजपा : सिसोदिया

BJP Scared Of AAP : आप से भयभीत होकर जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को हिमाचल का सीएम बना सकती है भाजपा : सिसोदिया

• LAST UPDATED : April 7, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

BJP Scared Of AAP : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर राजनीतिक में धमाका करने वाली आम आदमी पार्टी पड़ोसी हरियाणा समेत अन्य राज्यों में भी विस्तार की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे में आप खासतौर से केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है।

इस बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता कर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इस दौरान मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि अगले कुछ महीनों में भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर उनके स्थान पर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि जयराम ठाकुर पूरी तरह से नाकाम हो चुके हैं।

केजरीवाल माडल आफ गवर्नेंस से लगातार बढ़ता जा रहा है भाजपा का डर BJP Scared Of AAP 

BJP Scared Of AAP

मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता में यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल माडल आफ गवर्नेंस से भाजपा का डर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के बाद पंजाब भी आम आदमी पार्टी के पास आ जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात को लेकर भाजपा परेशान है। बता दें कि इस साल के अंतिम महीनों में दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है।

केजरीवाल को गुजरात और हिमाचल में मिला जनता का भारी समर्थन

बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा को निशाने पर लेते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात और हिमाचल प्रदेश गए तो वहां उन्हें जनता का जो समर्थन मिला, उसे देखकर भाजपा ज्यादा तनाव में आ गई है। इसी डर की वजह से भाजपा अपने साढ़े चार साल पुराने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बदलने जा रही है, हमारे विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि भाजपा बहुत जल्द ऐसा करने जा रही है।

भाजपा चाहे जो कर ले, नहीं छिपा पाएगी अपनी नाकामी

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बहुत ही नाकारा और असफल सीएम हैं, उन्होंने कोई स्कूल नहीं बनाया, कोई अस्पताल नहीं बनाया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारा कहना है कि भाजपा चाहे जो कर ले, अब अपनी साढ़े चार साल की नाकामी को छिपा नहीं पाएगी, मुख्यमंत्री बदलने से जनता वापस भाजपा को ही वोट नहीं देगी, हिमाचल की जनता अब आम आदमी पार्टी को ही सत्ता देना चहती है। (BJP Scared Of AAP)

Also Read : India’s First World Peace Center : हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित कियाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/indias-first-world-peace-center/

Also Read : The Fire Broke Out in The Bag Kept in The Coach of The Train ट्रेन के कोच में रखे बैग में आग लगने से मची अफरा तफरीhttps://indianewsdelhi.com/delhi/the-fire-broke-out-in-the-bag-kept-in-the-coach-of-the-train/

READ MORE :Traffic Disrupted Due to Road Collapse Near Bus Stand बस अड्डे के पास सड़क धंसने से ट्रैफिक हुई बाधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox