Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiBJP vs AAP: 'कब तक झूठी राजनीति केजरीवाल', भाजपा नेता ने आप...

India News (इंडिया न्यूज़), BJP vs AAP, दिल्ली: बीजेपी और आप पार्टी के बीच छिड़ी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते रहती है। इसी में दिल्ली विधानसभा में बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधा है। जिसमें उन्होंने कहा कि आखिर कब तक आप के नेता झूठ बोलकर राजनीति करते रहेंगे। इसके आगे उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठकर झूठ बोलना शोभा नहीं देता। दरअसल बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सीईईडब्ल्यू के इंडियन रिजल्ट एनर्जी के बिजली सर्वे को लेकर केजरीवाल के दावों को चुनौती दी है।

केजरीवाल ने जानबूझ कर झूठा दावा किया- रामवीर सिंह बिधूड़ी

जानकारी के लिए बता दे रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सीएम केजरीवाल के दावे को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। दरअसल इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में फ्री बिजली है। इन्हीं दोनों राज्यों में सबसे कम पॉवर कट है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने जिस सर्वे का हवाला दिया है, वह 2020 का है। जिसके बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है सीएम केजरीवाल ने जनता को भ्रम में डालने के लिए जानबूझ कर झूठा दावा किया। पंजाब में 2020 में तो आम आदमी पार्टी की सरकार ही नहीं थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मार्च 2022 में आई है जबकि यह सर्वे उससे दो साल पहले का है।

सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट का किया गलत प्रयोग

जानकारी के लिए बता दे दिल्ली विधानसभा में बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने इस सर्वे के साथ आपराधिक छेड़छाड़ किया है। जिसमें उन्होंने अपने सर्वे में पंजाब को दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर होने का दावा किया है। जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

झूठ बोलकर किया गलत दावा

बीजेपी नेता बिधूड़ी ने मांग की है कि मुख्यमंत्री केवल दिल्ली की ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता से माफी मांगें, क्योंकि उन्होंने एक बार फिर झूठ बोलकर एक गलत दावा पेश किया है।

 

ये भी पढ़े: मलिक के करीबी पर कसा सीबीआई का शिकंजा, बीमा घोटाले मामले में चल रही जांच

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular