होम / पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएगी भाजपा ; दिल्ली प्रदेश अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी जानकारी

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएगी भाजपा ; दिल्ली प्रदेश अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी जानकारी

• LAST UPDATED : September 16, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएगी। भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की जन योजनाओं को प्रचार के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जाएगा। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्य्क्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सेवा पखवाडे के इंचार्ज होंगे।

 पीएम मोदी करेंगे कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। इसके साथ द्वारका में नए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर के प्रथम भाग के उद्घाटन होगा। सचदेवा ने आगे यह भी कहा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सेवा पखवाडे के इंचार्ज के रुप में होंगे। उनके साथ प्रदेश सचिव नरेश एरन सह प्रमुख के तौर पर होंगे।

पीएम मोदी का ऐसे होगा स्वागत

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कहना है ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में ओबीसी के प्रभावशील इलाकों  में पीएम मोदी के भाषण को लोगों तक ले जाने की जिम्मेदारी दिया गया है। विश्वकर्मा योजना को बढ़ावा देने के लिए एक बाइक रैली आयोजित किया जाएगा। सभी 14 जिलों में प्रधानमंत्री के उद्घाटन भाषण को जनता के बीच ले जाने के लिए बाजारों में एलईडी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन करने के लिए दिल्ली के द्वारका तक सजावट किया जाएगा।

also read ; ‘आप किन-किन लोगों के दिल से इंडिया निकालेंगे’ ; छत्तीसगढ़ में भाजपा पर जमकर बरसे सीएम केजरीवाल


 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox