होम / भाजपा कार्यकर्ताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर रोकने का किया प्रयास

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर रोकने का किया प्रयास

• LAST UPDATED : May 6, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भाजपा कार्यकतार्ओं ने नाराजगी जताई। सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की कोशिश किया। हालांकि दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मुख्यालय के पास जाने से रोक दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह पर लोहे की बैरिकेटिंग लगा रखी थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच काफी धक्कामुक्की भी हुई।

ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

BJP Workers Protest Against Bagga's Arrest

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। दिल्ली सरकार खुलेआम गैर कानूनी रूप से काम कर रही है। जिसे भाजपा सरकार कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेटिंग को हटाकर दूसरी बेरिकेटिंग के पास जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक दिया। भाजपा ने काफी देर तक दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बग्गा की गिरफ्तारी को पूरी तरह गैर कानूनी बताया। बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े खुल गया देश का सबसे बड़ा LIC IPO, आईपीओ अप्लाई करते समय रखे इन बातों का ध्यान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox