Friday, July 5, 2024
HomeDelhiसीएम आवास पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकतार्ओं को पुलिस ने हिरासत...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकतार्ओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपाई कार्यकतार्ओं में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रति भारी रोष है।

सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस संख्या में बल तैनात

BJP Workers Protesting At CM Residence

भाजपा कार्यकतार्ओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करवाकर केजरीवाल ने तानाशाह जैसी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल से सवाल पूछना गुनाह है तो भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा। दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकतार्ओं को चेतावनी देते हुए वहां से तुरंत जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा और कई कार्यकतार्ओं को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़े तजिंदर पाल बग्गा मामले में पंजाब पुलिस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular