Categories: Delhi

दिल्ली MCD चुनाव के लिए BJP की योजना, 10 लाख घरों में जाकर गिनाएंगे केजरीवाल सरकार की खामियां

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

राजधानी दिल्ली में आप सरकार के कुप्रबंध के खिलाफ बीजेपी ने हमला बोलने की तैयार शुरू कर दी है। बीजेपी पार्टी द्वारा एक अभियान शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता करीब 10 लाख नागरिकों के घरों में जाकर ‘आप’ की नाकामियों को बताएंगें। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। इस अभियान नाम बीजेपी ने ‘पोल खोल अभियान’ रखा है। इस अभियान के प्लान के उपर बुधवार शाम तालकटोरा स्टेडियम में 5,000 से भी ज्यादा कार्यकतार्ओं की संगठनात्मक बैठक रखी जाएगी।

केजरीवाल पार्टी कर रही है लोगों को गुमराह

पार्टी के सूत्र कहते है कि, “हमने शहर के 10 लाख लोगों के घरों तक पहुंचने का निर्णय कर लिया हैं। इस दौरान हम सभी लोगों को बताएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार पार्टी लोगों को गुमराह करने का काम कर रही हैं।”

आप पार्टी की पोल खोल अभियान की शुरूआत

बीजेपी के ‘पोल खोल अभियान’ की शुरूआत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा की जाने वाली है। पार्टी के एक और सूत्र से पता चला है कि बीजेपी कार्यकर्ता 15 मई से मैदान में उतरने की तैयारी में नजर आ रहे है।

31 मई तक उन्होनें 10 लाख घरों में जाने का लक्ष्य बांध लिया है। इसके ही साथ, बीजेपी एक पैम्फलेट भी जारी करने वाली है, जिसमें केजरीवाल सरकार की विफलता के बारे में सबको सूचित किया जाने वाला है। पार्टी के एक पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि, “पार्टी कार्यकर्ता घर-घर प्रचार के दौरान इन पैम्फलेट को 10 लाख घरों में बांटेंगे।”

रोडमैप द्वारा होगी चर्चा

तालकटोरा स्टेडियम के भीतर होने वाली एक बैठक में पूरे प्रदेश के नेताओं से लेकर उच्च गद्दी वाले पदाधिकारी भी शामिल रहने वाले है। पार्टी के एक नेतृत्व द्वारा कहा गया कि बैठक में आने वाले भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए रोडमैप पर चर्चा होगी। इसके अलावा, समय सीमा के साथ काम भी सौंपा जाएगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली अवैध अतिक्रमण पर संजय गोयल का बयान, बताया की बिना नोटिस के हो सकती है कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago