Bobby Kataria News: अभी हालं ही में एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की एक फ्लाइट के अंदर सिगरेट सुलगाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ FIR दर्ज की है। स्पाइसजेट कंपनी के कानूनी मामलों के प्रबंधक जसबीर सिंह द्वारा 13 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कटारिया के खिलाफ सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमें उन्हें जनवरी 2022 में दुबई से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 706 में सिगरेट पीते देखा गया था। कटारिया के इंस्टाग्राम पर 6.3 लाख फॉलोअर हैं।
वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया ने इस मामले में अपनी सफाई दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बॉबी ने अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म का हिस्सा बताया है। साथ ही कहा कि यह वीडियो साल 2019 में दुबई एयरपोर्ट पर शूट किया गया था।
ये भी पढ़े: दिल्ली में थम नहीं रहा डेंगू का कहर, रोजाना बढ़ रहे केस