Friday, July 5, 2024
HomeDelhiBollywood Actors Attend IIFA 2022 : IIFA 2022 में शामिल होंगे...

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

Bollywood Actors Attend IIFA 2022 :  इस साल IIFA 2022 अवार्ड इंटरनेशनली होने वाला है। साल 2022 का IIFA  अवार्ड यूनाइटेड अरब के अबू धाबी में होने जा रहा है। इस बार यूनाइटेड अरब में 20 और 21 मई 2022 को शानदार महफिल जमने वाला है। इसमें बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होने वाले है।

कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, वरुण धवन, अनन्या पांडे, दिव्या खोसला कुमार और नोरा फतेही जैसे कई बड़े सितारे इस शो का हिस्स्सा बनने वाले हैं। हर बार की तरह इस बार भी हमारे बॉलीवुड स्टार्स विदेश में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार है।

अवार्ड शो को होस्ट करेंगे सलमान खान

Bollywood Actors Attend IIFA 2022

मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस अवार्ड शो को होस्ट करेंगे। इसके साथ ही रितेश देशमुख और मनीष पॉल भी उनके साथ मंच संभालेंगे। फैंस अपने चहेते बॉलीवुड स्टार्स को ग्लिट्ज एंड ग्लैमर अंदाज में देखने का काफी बेसबरी से इंतजार कर रहे है।

इस हसीन नाईट का लोकेशन होगा अबू धाबी

बॉलीवुड स्टार्स के इन नामों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार परफॉरमेंस काफी शानदार होने वाली है। आपको एक बार फिर याद दिलाते है कि इस हसीन नाईट शो का लोकेशन अबू धाबी, एतिहाद एरिना का इनडोर वेन्यू होगा।

IIFA पर बॉलीवुड अभिनेताओं का क्या है कहना?

IIFA के बारे में अपने अनुभव शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि 2018 में IIFA जैसे बड़े मंच को होस्ट करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात थी। मुझे मेरे फैंस से जुड़ने का मौका मिला था। इसी कड़ी में सारा अली खान ने कहा कि ककऋअ मेरे लिए बहुत रेसपेक्टेड प्लेटफार्म है और इस बार अबू धाबी में होने वाले शो के लिए मुझे बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, नोरा फतेही ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं और IIFA में ये मेरा पहला मौका है, हमें विदेश तक खुद को परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है, जो काफी सुखद है। गौरतलब है कि गत माह ककऋअ अवार्ड के प्रेस कॉन्फें्रस में भी कई सितारे नजर आये थे। इसमें सलमान खान, अनन्या पांडेय और वरुण धवन भी इसमें शामिल हुए थे। (Bollywood Actors Attend IIFA 2022)

Also Read : IIFA Awards 22nd : सप्ताहांत और पुरस्कारों के 22वें संस्करण के लिए नामांकन

IIFA Awards 22nd 

Also Read: Pariksha Pe Charcha 2022 Live Video कई बार माध्यम नहीं मन बनता है समस्या : पीएम मोदी

Also Read: Side Effects Of Medicines डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेने के नुकसान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular