होम / Breaking: बड़ा हादसा! दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, 8 लोग हुए घायल

Breaking: बड़ा हादसा! दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, 8 लोग हुए घायल

• LAST UPDATED : February 17, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Breaking: राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया है। पंडाल गिरने से कई लोगों के दबे होने की खबर है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसको लेकर गेट नंबर दो पर बड़ा पंडाल लगाया गया था। करीब 11 बजे अचानक पूरा पंडाल भरभरा कर गिर गया और पंडाल के नीचे मौजूद लोग दब गये। इसकी सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox