Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiBreaking News: पुलिस की गिरफ्त में करणी सेना प्रमुख Sukhdev Singh Gogamedi...

India News(इंडिया न्यूज),Sukhdev Singh Gogamedi: बुधवार सुबह पुलिस ने Sukhdev Singh Gogamedi पर फाइरिंग कर उनकी हत्या करने वाले दो हत्यारों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मंगलवार 5 दिसंबर को करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके जयपुर स्थित घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

क्या है पूरा मामला?

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की आज यानि मंगलवार राजधानी जयपुर में गोली मार कर मौत के घाट उतर दिया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह को जयपुर के श्यामनगर इलाके में गोली मारी गई। जिसके बाद आनन -फानन में उन्हें मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया। हालाँकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बता दें, जयपुर में हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा कपूरी सर नाम के फेसबुक पेज से हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट की गई है। जिसमें सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर लॉरेंस के दुश्मनों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया गया है।

 

करनी सेना के नेता की क्यों ली जान, हत्यारे ने दी जानकारी

बता दें, हत्या की जिम्मेदारी जिस पेग से ली गयी है उस पर लिखा गया है “राम-राम सभी भाइयों को, मैं रोहित गोदारा कपूरीसर, गोल्डी बरार… भाइयों आज यह जो सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या हुई है, इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हत्या हमने करवाई है। आगे बताया गया है भाइयों मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह हमारे दुश्मनों से मिलकर उनका सहयोग करता था। उन्हें पूर्ण रूप से मजबूत करने का काम करता था। और रही बात हमारे दुश्मनों की तो वह अपने घर की चौखट पर अपनी अर्थी तैयार रखें, जल्दी उनसे भी मुलाकात होगी!”

 

Read Also:Indian Army : कैप्टन गीतिका कौल ने रचा इतिहास, सियाचिन में प्रथम महिला डॉक्टर…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular