Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiChinese Manjha: बाइक से बहन के घर जाना भाई को पड़ा भारी,...

Chinese Manjha:

नई दिल्ली। दिल्ली में चीनी मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं चाइनीज मांझे की ब्रिकी पर भी अभी तक पूरी तरह से रोक नहीं लगाई गई है। चीनी मांझे की चपेट से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। रविवार शाम को दिल्ली के जगतपुरी इलाके में चीनी मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक का गला कट गया। हादसे में घायल युवक को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हालत नाजुक बताई जा रही है।

एमबीए की पढ़ाई कर रहा पीड़ित

इस मामले की जांत कर पुलिस ने बताया कि इस हादसे का शिकार हुआ युवक अपने परिवार के साथ बदरपुर में रहता हैं। वह अभी एमबीए की पढ़ाई कर रहा हैं। आपको बता दें इस हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान अभिनव के रूप में हुई है, अभिनव की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

बहन के घर जा रहा था पीड़ित

पुलिस ने आगे बताया रविवार की शाम को अभिनव मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर जा रहा था। उसकी बहन सुख विहार में अपने परिवार के साथ रहती हैं। जैसे ही वह जगतपुरी थाने से आगे बढ़ा, अचानक से उसका गला चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। पीड़ित इससे पहले कुछ समझ पाता, तब तक उसका गला काफी गहरा कट चुका था और गर्दन से खून बहने लगा। सड़क पर आते-जाते राहगीरों ने अभिनव को स्पताल में भर्ती करवाया।

ये भी पढ़े: गुजरात से दिल्ली आ रही यात्रा को पुलिस ने रेवाड़ी में रोका, हाईवे पर धरने पर बैठे लोग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular