इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
सागरपुर इलाके में एक सिरफिरे युवक ने चाकू से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी। महिला अपनी जान बचाने के लिए गली में भागते हुए एक घर में घुस गई। जहां रहने वाले एक कबाड़ी ने अपने भाई की सहायता से उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश जुट गई है।
बेरहमी से दिया घटना को अंजाम
मृतका की पहचान सागरपुर निवासी आरती के रूप में हुई है और आरोपी की पहचान इसी इलाके में रहने वाले भैरव के रूप में हुई है। वीरवार दोपहर दो बजे के करीब आरती अपने बच्चे के साथ घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आशोक पार्क के निकट भैरव ने आरती को रोक कर उस पर चाकू से दर्दनाक हमला कर डाला। आरती अपने आप को बचाने के लिए गली में दौड़ी और राधेश्याम कबाड़ी वाले के घर में घुस गई। राधेश्याम महिला को खून से लतपत देखकर भाई की मदद से स्कूटी से पास के अस्पताल में ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के प्रति पुलिस के ब्यान
दिल्ली पुलिस को आशंका है कि ये मामला एक तरफा प्यार हो सकता है जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़े : दिल्ली में लगेगी निशुल्क कोरोना सतर्कता डोज़, 21 अप्रैल से आदेश प्रभावी
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube