Categories: Delhi

दिल्ली शाहीन बाग़ से वापिस लौटा बुलडोज़र, सियासी दलों के लोगों द्वारा प्रदर्शन

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

दक्षिण राजधानी नगर निगम के द्वारा शाहीन बाग में अवैध अतिक्रमण हटाओ का अभियान आज सोमवार की सुबह 11 बजे से शुरू होने जा रहा है। लेकिन वहां के स्थानीय निवासियों के विरोध के कारण अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं हो पा रही। इसके लिए निगम के लिए काफी मात्रा में पुलिस बल भी उपलब्ध कराई गई है। शाहीन बाग की कार्रवाई के लिए एमसीडी का ग्रुप भी मौके पर पहुंच गया है और सभी अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इलाके के चारों और लोगों की भीड़ जती हुई है। इस अभियान के खिलाफ स्थानीय लोग प्रदर्शन करने पहुंच गए हैं।

वापस लौटा बुलडोजर

दिल्ली शाहीन बाग में बुलडोजर का प्रवेश होते ही बाग का माहौल गर्म हो गया। इससे पहले की अतिक्रमण पर निगम अपना बुलडोजर चलाता, उससे पहले वहां के लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। वहीं लोग निगम की हो रही कार्रवाई पर निशाना साध रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस कार्रवाई के पीछे वोट की राजनीति हो रही है।

लोग खुद ही हटा रहे अपना अतिक्रमण

आप पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वहां के निवासी कहते है कि हम लोग खुद यहां से अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं। जहां पर भी हमारा अतिक्रमण होगा हम खुद ही हटाएंगे। बताया जा रहा है कि हाईटेंशन तार के चलते भी परेशानियां खड़ी हो सकती है इसलिए लोग खुद ही अपना किया हुआ अतिक्रमण हटा रहे हैं।

सियासी दलों के लोगों द्वारा प्रदर्शन

बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ शाहीन बाग के इलाके और सियासी दलों से जुड़े कुछ लोग प्रदर्शन करने में जुट गए है। प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने कहा कि गरीबों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर को चलने नहीं दिया जाएगा।

बुलडोजर की मदद से कार्रवाई करके सियासी माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। अगर अतिक्रमण हटाना ही है तो पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर से हटाएं जाए फिर कहीं और से । संविधान के दायरे में रहकर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस प्रदर्शन में महिलाएं भी मौजूद हैं।

शाहीन बाग में बहुत संख्या में पुलिस बल

एसडीएमसी के चेयरमैन राजपाला के अनुसार आज निगम आज अपना कार्य शुरू करने वाला है। हमारे कार्यकर्ता और सभी अधिकारी बिल्कुल ही तैयार खड़े हैं, अतिक्रमण के लिए बुलडोजर की भी व्यवस्था भी हो चुकी है। चाहे बात तुगलकाबाद, संगम विहार, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी या शाहीन बाग की हो हर जगह से अतिक्रमण को हटाने की हमने ठान ली है। पुलिस ने हमें भारी मात्रा में सुरक्षा मुहैया कराई है।

ये भी पढ़े : दिल्ली मुख्यमंत्री केजरीवाल का ब्यान, अन्य दलों ने नहीं होगी गुटबंदी

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago