Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiआग से झुलसे कारोबारी की अस्पताल में मौत

अगलगी में कारोबारी खेमराज की मौत, पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में है सुधार, पुलिस को आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Businessman Dies In Fire : आग से झुलसे कारोबारी की मौत अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में आग लगने से कारोबारी खेमराज बुरी तरह झुलस गए थे। खेमराज की मौत सोमवार को उपचार के दौरान अस्पताल में हो गई। वह तीन अप्रैल से अस्पताल में भर्ती थे। जबकि उनकी पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार है।

आग लगने के कारणों का नहीं चल सका है पता

Businessman Dies In Fire

फिलहाल पुलिस को अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं खेमराज की पत्नी ने संपत्ति विवाद में सास-ससुर पर ही आग लगाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक खेमराज अपने परिवार के साथ खजूरी खास के सादतपुर एक्सटेंशन इलाके में रहते थे। उनका गांधी नगर में कपड़े का कारोबार है।

घटना की रात दूसरी मंजिल पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहा था कारोबारी

वह तीन अप्रैल की रात अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। जबकि, उनके पिता लखपत सिंह और मां गायत्री देवी प्रथम तल पर सो रहे थे। इस दौरान दूसरी मंजिल पर खेमराज के कमरे में अचानक आग लग गई। जिमसें खेमराज, उनकी पत्नी ममता, बेटी प्रतिक व बेटे मयान आग से बुरी तरह झुलस गए। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा था। इस अगलगी में खेमराज 50 प्रतिशत जल गए थे।

Also Read : Banquet Hall Fire : पीरागढी चैक पर बैंक्वेट हॉल में लगी आग, मौके पर 12 गाड़ियां पहुंची

Connect With Us : Twitter | Facebook

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular