Buxar Train Accident: बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

India News,(इंडिया न्यूज), Buxar Train Accident: बिहार के बक्सर और आरा स्टेशन के बीच रघुनाथपुर स्टेशन के पास गाड़ी नंबर 12506 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी जिसकी छह बोगियां पलट गईं। बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, ये आंकड़ा बढ़ सकता है। वहीं हादसे की खबर आते ही यात्रियों का हाल जाने के लिए उनके परिजन बेचैन हो गए। वहीं रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी खास जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे बुधवार रात 9.35 बजे दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की खबर के बाद दुर्घटना राहत वाहन मेडिकल टीम और अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस हादसे में किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

रेलवे ने की स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस पूरे हादसे पर लगातार रेलवे के आला अधिकारियों से संपर्क में हैं और हालात की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। घटनास्थल पर 01.35 बजे एक रेक पहुंच गया है, जिससे नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

 

हेल्पलाइन नंबर डिटेल

  • दिल्ली – 9717632791
  • पटना- 9771449971
  • दानापुर – 8905697493
  • आरा – 8306182542
  • Commercial Control 7759070004
  • प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
  • फतेहपुर – 05180-222026, 05180-222025, 05180-222436
  • कानपुर: 0512-2323016, 0512-2323018, 0512-2323015
  • इटावा: 7525001249
  • टुंडला: 05612-220338, 05612-220339, 05612-220337
  • अलीगढ़: 0571-2409348

इसे भी पढ़े:Bhagwan Vishnu Puja: गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम,…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago