Categories: Delhi

Capital Municipal Corporation : नौकरशाहों को नहीं भा रही नगर निगम के एकीकरण बात

 

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Capital Municipal Corporation : राजधानी के तीनों निगम (उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी) की एकीकरण की प्रक्रिया से जहां समूह ग व घ के कर्मचारी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं क और ख श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी नाखुश हैं। केंद्रीय गृहमंत्रलय इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम देने में शामिल है, इसलिए नौकरशाह खुले तौर पर इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। हालांकि, अंदरखाने वह नाखुश हैं।

इसकी वजह प्रमुख पदों पर नियुक्ति के अवसर कम होने के साथ ही प्रतिनियुक्ति के अधिकारियों के अपने मूल कैडर में वापसी है। दरअसल, तीन निगम होने की वजह से तीनों निगम में सभी विभागों में एक ही श्रेणी के तीन-तीन पद हो गए थे। ऐसे में प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों के अधिकारियों के नियुक्ति के अवसर ज्यादा थे। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि जैसे तीन निगम एक होंगे, उससे प्रतिनियुक्ति पर दूसरे विभागों और मंत्रलयों से आने वाले अधिकारियों के अवसर कम हो जाएंगे।

प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अधिकारियों की नियुक्ति 50 प्रतिशत से नहीं होनी चाहिए ज्यादा Capital Municipal Corporation

उल्लेखनीय है कि निगम में अतिरिक्त आयुक्त से लेकर उपायुक्त और सहायक आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति होती है। निगम के तय नियमों के अनुसार कई पदों पर प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अधिकारियों की नियुक्ति 50 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जबकि यह संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा है। दिल्ली में एकीकृत निगम में निर्माण समिति के अध्यक्ष रहे जगदीश ममगांई बताते हैं कि प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के अवसर निगम की ही लापरवाही से अधिक होते हैं। (Capital Municipal Corporation)

इसकी एक बड़ी वजह समय से विभागानुसार पदोन्नति न होना है। कई-कई वर्षो तक निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की विभागानुसार पदोन्नति नहीं होती है। इससे प्रमुख पदों पर प्रतिनियुक्ति पर आए अफसर को निगम को नियुक्त करना पड़ता है। अगर समय से निगम के अधिकारियों की पदोन्नति होती रहे तो इस समस्या को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।

किसी भी लापरवाही को लेकर बहुत जल्द तय की जा सकती है जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि निगम के अफसर अगर किसी पद पर नियुक्त हैं तो उस पर किसी भी लापरवाही को लेकर बहुत जल्द जिम्मेदारी तय की जा सकती है। जबकि, प्रतिनियुक्ति पर जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया बहुत लंबी है। प्रतिनियुक्ति पर आया अफसर एक तय समय-सीमा के लिए आता है। इसके बाद कोई कार्रवाई करनी हो तो उसमें काफी लंबी प्रक्रिया होती है। जबकि, निगम के अधिकारी के लिए यह काम बहुत जल्द हो जाता है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल एडहाक पर पदोन्नति की प्रक्रिया बना ली गई है, जिससे अफसर को जिम्मेदारी तो मिल जाती है, लेकिन उस पद के जो लाभ मिलने चाहिए, वह नहीं मिल पाते हैं। तीनों नगर निगम की विभिन्न बैठकों में अक्सर निगम कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति समय पर न होने के मुद्दे उठते रहते हैं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष भी इन मुद्दों को उठाता रहा है। यह भी आरोप निगम पार्षदों द्वारा लगाया जाते हैं। इतना ही नहीं, पार्षद खुद प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अधिकारियों के काम-काज पर भी सवाल खड़े करते हैं। (Capital Municipal Corporation)

Also Read : Delhi Mohalla Clinic : भीड़ भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे मोहल्ला क्लीनिक

Also Read : Delhi Police Arrests Gangster’s Wife : दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर राहुल जाट की पत्नी को किया गिरफ्तार

Also Read : Vikas Kumar Will Be The New MD Of DMRC : डीएमआरसी के नए एमडी होंगे विकास कुमार, उप राज्यपाल ने दी मंजूरी

Also Read : Delhi Meerut Rapid Rail : रैपिड रेल केhttps://indianewsdelhi.com/delhi/delhi-meerut-rapid-rail/ अंदर बहुत सारी होंगी सुविधाएं, पहली झलक आई सामने

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

3 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

3 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

3 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

3 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

3 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

3 weeks ago