होम / प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो लाख पौधों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दो लाख पौधों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के अंदर इस वक्त पर्यावरण का संकट है और केजरीवाल सरकार द्वारा 6 लाख वृक्षों को लगाने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम में आज प्रदेश कार्यालय से पौधों की गाड़ियों को जिलों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए भाजपा ने जो संकल्प लिया है, उसके तहत बूथ स्तर तक 2 लाख वृक्ष लगाने का काम किया जाएगा।

भाजपा कार्यकर्ता 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर 2 लाख पौधे लगाएंगे

आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 6 जुलाई तक बूथ स्तर पर 2 लाख पौधे लगाएंगे और साथ में उनकी देखरेख करेंगे। पर्यावरण बिगड़ने की चिंता भाजपा को है और इसका समाधान सिर्फ पौधे लगाना है। इसलिए भाजपा पर्यावरण बचाने के लिए, दिल्ली को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्ष लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13820 बूथों पर यह कार्यक्रम चलेगा। बूथ स्तर पर पार्क हो, योग केंद्र हो, खुले स्थान हो, स्टेडियम हो, व्यायामशाला हो, ऐसी जगहों को चिन्हित कर वहां पौधे लगाए जाएंगे।

Also Read : शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष और निगम के पूर्व चेयरमैन साथियों सहित भाजपा में शामिल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox