होम / भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य के आवश्यकताओं को केन्द्र ने किया आश्वस्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य के आवश्यकताओं को केन्द्र ने किया आश्वस्त

• LAST UPDATED : June 24, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi : पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य के आवश्यकता संबंधी विषयों व संदर्भित कार्मिक विषयों के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय कार्मिक,लोक शिकायत व पृथ्वी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह के साथ बैठक की। पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की हरियाणा राज्य की वर्तमान व भविष्य की आवश्यकताओं के संदर्भ मे हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से गहन विचार-विमर्श किया।

प्रतिनियुक्तियों के संबंध में हरियाणा के सीएम ने केंद्रीय राज्य मंत्री को कराया अवगत

हरियाणा से केंद्र में हुई भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की प्रतिनियुक्तियों तथा हरियाणा से भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की निकट भविष्य में होने वाली सेवानिवृतियों के परिणामस्वरूप वर्तमान व भविष्य की पर्याप्त संख्या में उच्चाधिकारियों की आवश्यकताओं के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री को अवगत करवाया।

विभागों की कार्य क्षमता व कार्य दक्षता को गतिमान बनाए रखने की दिशा में हरियाणा ने केंद्र से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के उच्चाधिकारियों की आवश्यकताओं को पूर्ण किए जाने की आशा व अपेक्षा की है। बैठक में केंद्रीय कार्मिक एवं कार्मिक विभाग की सचिव एस राधा चैहान व हरियाणा के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव दीप्ती उमाशंकर मौजूद रही।

Also Read : Delhi Police ने संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में हनी ट्रैप भारतीय वायु सेना के हवलदार को गिरफ्तार किया

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox