होम / भाजपा की केंद्र सरकार एकीकरण के बाद भी निगम कर्मियों को नहीं दे रही वेतन : आप

भाजपा की केंद्र सरकार एकीकरण के बाद भी निगम कर्मियों को नहीं दे रही वेतन : आप

• LAST UPDATED : May 23, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार एमसीडी के एकीकरण के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रही है। अध्यापकों को पिछले 5-6 महीनों से तो सफाई कर्मचारियों को 2-3 महीनों से वेतन नहीं मिली है।

जेई, ऐई समेत सैंकड़ों कर्मचारियों को पिछले 5-6 महीनों से वेतन नहीं मिली है। दुर्गेश पाठक ने भाजपा से जवाब मांगा है कि केंद्र सरकार के आधीन होने के बावजूद एमसीडी कर्मचारियों के वेतन में इतना विलंब क्यों हो रहा है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी से आग्रह है कि वह अपने वादे के अनुसार सभी कर्मचारियों के वेतन जल्द से जल्द जारी करे।

एकीकरण के बाद सभी समस्याएं हो जाएगी खत्म

खुद भाजपा का दावा था कि एकीकरण के बाद एमसीडी की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी, कर्मचारियों का वेतन समय से मिलेगा। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्तवपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 17 सालों के कार्यकाल में बीजेपी ने एमसीडी में इतना भ्रष्टाचार किया है कि आज एमसीडी के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक के पैसे नहीं हैं।

दिल्ली की जनता इस उम्मीद में थी कि चुनाव के बाद नई सरकार सभी समस्याओं पर विराम लगाएगी। लेकिन इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी ने तीनों निगमों के एकीकरण की घोषणा कर दी और कहा कि इसके बाद सभी कर्मचारियों को समय से वेतन मिलेगा। उन्होंने कहा कि अब एमसीडी की समस्याएं खत्म हो जाएंगी, सभी प्रॉजेक्ट समय से पूरे होंगे और एमसीडी में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होगा क्योंकि खुद मोदी जी ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें: बारिश, आंधी से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में आई तेज गिरावट

यह भी पढ़ें: दिल्ली में गर्मी से राहत, इतने दिन रहेगी की बारिश

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox