होम / मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को आंधी के साथ बारिश होने की जताई संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को आंधी के साथ बारिश होने की जताई संभावना

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi weather update news : मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है। गौरतलब है कि गत कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू का दंश झेलते आ रहे दिल्लीवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों ने डेरा डाला और कुछ समय बाद बारिश होने लगी।

अगले सात दिन आंधी, बूंदाबांदी जैसी बनी रहेंगी स्थितियां

अगले एक सप्ताह तक कुछ राहत का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में बादल, आंधी, बूंदाबांदी जैसी स्थितियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार के दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

गुरुवार दोपहर के समय लोगों को घरों से निकलना था दुभर

इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली में सुबह तेज धूप खिल गई थी जो दिन चढ़ने के साथ साथ और तीखी होती गई। दोपहर होते-होते लोगों को घर या दफ्तर से बाहर निकलना दुभर हो गया। इसदिन अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

गुरुवार को मुंगेशपुर और नजफगढ़ का इलाका रहा सबसे ज्यादा गर्म

गुरुवार को हवा में नमी का स्तर 65 से 22 प्रतिशत तक रहा। मुंगेशपुर और नजफगढ़ का इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। इन दोनों जगहों का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों के बीच लगातार मौसम की अलग-अलग स्थितियां बनी रहेंगी। जिससे तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी या लू जैसी स्थिति नहीं के बराबर होगी।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बना रहा समान्य

गुरुवार को भी दिल्ली एनसीआर में मौसम समान्य बना रहा। इस दिन हवा कहीं मध्यम तो कही समान्य से कम रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 202 के अंक पर रहा। वहीं फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 248, गाजियाबाद का 187, ग्रेटर नोएडा का 254, गुरुग्राम का 156 और नोएडा का 203 दर्ज किया गया। इस तरह दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में मौसम मिला जुला रहा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 520 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox