Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: दिल्ली में 17 और 18 मार्च को बारिश के...

Delhi Weather News:

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में अभी से ही लोग गर्मीं को लेकर परेशान हो गए है। आपको बता दे दिल्ली में सोमवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी पाई जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट पाई गई है। बता दे सोमवार सुबह का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस था जो अब 17.1 डिग्री हो गया। इसके अलावा दिल्ली ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको बता दे शहर का सबसे गर्म स्थान अक्षरधाम में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन रहा। जहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दे आज बुधवार और कल गुरुवार को दिन का तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जानकारी के लिए बता दे 16 मार्च से उत्तर पश्चिम भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। पश्चिम विझोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी भाग जैसे कई स्थानों पर अच्छी बारिश होगी। इसका असर 17 मार्च से उत्तरी मैदानी इलाकों में भी होने की संभावना है।

तापमान में गिरावट के आसार 

आपको बता दे टीओआई ने आईएमडी के मौसम विज्ञानी कुलदीप श्रीवास्तव के हवाले से बताया है कि दो से तीन दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं रहेगा। जिसमें दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। 16 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भरतीय इलाकों में असर दिखेगा। जिसके असर से 17 और 18 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर 20 मार्च तक जारी रह सकता है।

 

ये भी पढ़े: बहुत जल्द बदलेगी निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की व्यवस्था, यात्रियों का सफर होगी सुहाना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular