Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiChandrayaan 3 Update: Chandrayaan 3 सीएम योगी ने देशवासियों को बधाई दिया,...

India News(इंडिया न्यूज़)Chandrayaan 3 Update: देश के लिए बेहद खुशी की बात है कि  चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। भारत वासियों को अपने देश और तिरेंगे पर फिर एक बार गर्व महसूस हो रहा होगा। बता दे कि मिशन की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हुईं। चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के बाद देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का सबसे पहला देश बन गया।

CM केजरीवाल समेत अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- ऐतिहासिक क्षण

चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1694343988608995368?s=20

लैंडिंग होते ही मुरादाबाद में लगे भारत माता की जय के नारे

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती ही मुरादाबाद के स्कूली छात्रों में जोश-उमंग और उत्साह देखा गया। छात्र भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साहित दिखे। कई मोहल्लों में जश्न के साथ आतिशबाजी की गई। युवाओं ने मोटरसाइकिल पर रैली निकालते हुए तिरंगा लहराया। इस दौरान सड़कों पर इधर-उधर जाने वाले लोग भी उत्साहित दिखे।

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर फोड़े गए पटाखे

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने के साथ ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर डांस करने का नजारा भी देखा गया।
https://twitter.com/ANI/status/1694328403212812434?s=20

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने कहा- सभी वैज्ञानिकों पर गर्व है

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि, सभी वैज्ञानिकों पर गर्व है, यह उपलब्धि उन्हीं की कारण हासिल हुई।

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामना

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1694355243344290159?s=20

आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक: पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, भारत का चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया है…मैं सभी वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं।
https://twitter.com/ANI/status/1694339877117346216?s=20

सीएम धामी ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर जाहिर की खुशी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान-3 की लाइव सॉफ्ट लैंडिंग देखी। लैंडिंग सफल रहने पर उन्होंने ताली बजाकर खुशी जाहिर की।

 जाहिर करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और सभी देशवासी बहुत गौरव महसूस कर रहे हैं।

जम्मू में सीआरपीएफ के जवानों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
https://twitter.com/ANI/status/1694339373419090316?s=20

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खुशी से बोले- अरे वाह, मजा आ गया!

‘अरे वाह, मजा आ गया! देखिये, चंद्रमा हमारे और भी करीब आ गया है’ चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ इस अंदाज में अपनी खुशी व्यक्त की।
https://twitter.com/ANI/status/1694334750646002119?s=20

सीएम योगी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कार्यक्रम पर लगातार नजर बनाए रखी। चंद्रयान-3 सी जुड़ी हर अपडेट को सीएम ने टीवी के माध्यम से देखा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमताओं और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन है। वसुधैव कुटुम्बकम् की पवित्र भावना के साथ मैं इसरो के सभी वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
https://twitter.com/ANI/status/1694335031504986225?s=20
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular