Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiChandrayaan And G20 Success: चंद्रयान-3 और जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता को...

India News(इंडिया न्यूज़)Chandrayaan And G20 Success: भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने चंद्रयान 3 मिशन और जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का बुधवार को आग्रह किया। चंद्रयान-3 और जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। भाजपा विधायकों की मांग है कि दोनों कार्यों से देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। ऐसे में चंद्रयान तीन की सफलता के लिए वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

कर्मचारियों को देना चाहिए धन्यवाद

दिल्ली विधानसभा में विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा चंद्रयान-3 सिर्फ इसरो की ही सफलता नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रगति और वैश्विक स्तर हमारी ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए विधानसभा को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहिए। भाजपा विधायकों ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर उतरना इस भावना का प्रतीक है कि कैसे हमारे वैज्ञानिक ज्ञान की खोज के लिए हर सीमा के पार जाने के लिए तैयार रहते हैं।

जी20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित किया गया था।,पिछले महीने भारत का चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था, जिससे देश चांद के इस क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला तथा चंद्र सतह पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया था।

इसे भी पढ़े:South Delhi: दक्षिण दिल्ली में मैनहोल की केबल चोरी करने उतरे दो लोगों की जहरीली गैस से हुई मौत, जानें क्या था पुरा मामला

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular