Categories: Delhi

दिल्ली स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के लिए अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से किया अनुरोध

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : 

राजधानी में गर्मी के इस भयंकर प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से यह अनुरोध किया है कि या तो स्कूलों टाइमिंग में बदलाव किया जाए या गर्मियों की छुट्टियां निर्धारित समय से पहले शुरू की दी जाए। भयानक गर्मी और कोविड के मामलों को देखते हुए बहुत से स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों को कम किया गया है। सभी बच्चों के माता-पिता का दावा है कि इतनी भयानक गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बच्चों के लिए सही नहीं है।

सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 बजे तक होगा

हरियाणा सरकार ने बीते सोमवार को घोषणा की थी कि समस्त प्रदेश में गर्मी के आक्रोश को देखते हुए सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पहली से ही 12वीं कक्षा के लिए समय सुबह 7 से 12 बजे तक होगा। हालांकि राजधानी में ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गयी है। राजधानी अभिभावक संघ की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने कहा, “एक तरफ तो केंद्र सरकार ने धूप में, विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच किसी को भी बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली स्कूलों का निर्धारित समय बदलें

लेकिन दिल्ली में ज्यादातर स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का है। बच्चे तीन बजे तक के करीब ही घर पहुंचते हैं। इसका मतलब तो यह हुआ कि गर्मी के सबसे भीषण दौर से बच्चे गुजरते हैं जो बहुत ही खतरनाक है। हम राजधानी सरकार से अनुरोध करते हैं कि या तो दूसरे राज्यों जैसे स्कूलों का निर्धारित समय बदलें या गर्मियों की छुट्टियां पहले ही शुरू कर दें.”

दिल्ली में बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली को लगातार बढ़ते तापमान और लू की तपन झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग दशार्ता है कि राजधानी दिल्ली का उच्चतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन इसी बीच राहत की खबर मिली है कि विभाग (IMD) के द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने सम्भावना है।

ये भी पढ़े : दिल्ली गुरुग्राम में स्कूल बस की टककर, बच्चों की बची जान ड्राइवर घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

Amit Gupta

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago