Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Weather News: दिल्ली में बदला मौसम, आने वालों दिनों में हो...

Delhi Weather News:

Delhi Weather News: दिल्ली का मौसम पिछले कुछ दिनों से बदला-बदला पाया जा रहा है। बता दे सुबह के समय में अधिकतम तापमान और शाम के समय में चलने वाली हवा से लोगों को राहत मिल गई है। इसी के साथ बता दे आज से आने वाले 6 दिनों तक दिन में लोगों को दो डिग्री सेल्सियस तक गर्मी से राहत मिल सकती हैं। इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में बादल के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है।

आपको बता दे भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने वाली है। आगामी 6 दिनों तक बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के अनुसार अगले 6 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.।

जानिए दिल्ली में कब होगी बारिश

आपको बता दे दिल्ली में बारिश 17 और  18 मार्च  बारिश को हो सकती है। इसी के साथ बता दे पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे देश पर नजर आएगा। दिल्ली एनसीआर के अलावा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 18 मार्च को भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा बता दें कि दिल्ली में 12 मार्च को इस मौसम का रिकॉर्ड तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया था। जो अब घटकर 34 के करीब आ गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 33 रहने की उम्मीद है। इसी के साथ बता दे। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 33 के आसपास ही रहा।

 

ये भी पढ़े: ट्रैफिक पुलिस ने रात भर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर की मेहनत, तो मिली जाम से राहत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular