होम / Cheap Market In Delhi: नवरात्रि में शॉपिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सस्ते दाम पर मिलेगा हर सामान

Cheap Market In Delhi: नवरात्रि में शॉपिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये बाजार, सस्ते दाम पर मिलेगा हर सामान

• LAST UPDATED : October 10, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Cheap Market In Delhi: इस बार नवरात्रि का त्योहार 15 अक्टूबर 2023 से शुरू होने जा रहा है और यह 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा। बाजार में भी हर जगह नवरात्रि का उत्साह देखने को मिल रहा है। नवरात्रि मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। इसमें नौ दिनों तक देवी मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का त्योहार अलग-अलग राज्यों में कई तरह से मनाया जाता है। बंगाल में नवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

दिल्ली में नवरात्रि की धूम

यहां दुर्गा पंडाल सजाए जाते हैं और मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके अलावा गुजरात में गरबा और डांडिया भी खेला जाता है। कई स्थानों पर नवरात्रि के अंत में कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है और महानवमी पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। ऐसे में नवरात्रि के त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए आपको कई तैयारियां करनी होंगी। अगर आप नवरात्रि की तैयारियों के लिए खरीदारी के लिए बाहर जा रहे हैं तो दिल्ली में कुछ बाजार ऐसे हैं जहां आपको पूजा सामग्री से लेकर नवरात्रि की सजावट, माता के श्रृंगार के सामान से लेकर गरबा या डांडिया नाइट के लिए पारंपरिक कपड़े तक सब कुछ कम कीमत पर आसानी से मिल जाएगा।

नवरात्रि में शॉपिंग के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये बाजार

1. – सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली के लोगों की जान है। यह बाजार नवरात्रि की खरीदारी के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। पूजा के सामान से लेकर, नारियल की थाली, चुनरी, लंचबॉक्स और प्लेट जैसे छोटे-छोटे उपहार आपको यहां सस्ते दामों पर आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप इस मार्केट से और भी कई चीजें खरीद सकते हैं।

2. पहाड़गंज- दिल्ली का पहाड़गंज बाजार खरीददारों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। यहां आपको नवरात्रि के दौरान माता की सभी वस्तुएं आसानी से मिल जाएंगी। कन्या पूजन के सामान के अलावा घर की साज-सज्जा, कपड़ा, कपड़े, बैग, आदि भी आसानी से उपलब्ध हैं।

3.करोल बाग- यहां आपको रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें बेहद सस्ते दाम पर मिल सकती हैं। यहां आपको नवरात्रि से जुड़ा हर सामान आसानी से सस्ते दाम पर मिल जाएगा। इसके अलावा, करोल बाग में टिप टॉप नाम का एक छिपा हुआ बाजार भी है। यहां से आप क्रॉकरी, होम डेकोर आदि खरीद सकते हैं।

4.सदर बाजार- दिल्ली का सदर बाजार कम बजट की शॉपिंग के लिए काफी मशहूर जगह है। यहां आपको मां के श्रृंगार के सामान से लेकर कन्या पूजन का सामान तक बेहद सस्ते दाम पर मिल जाएगा। इसके साथ ही आप यहां से घर की सजावट का सामान भी खरीद सकते हैं।

5. लाजपत नगर- कपड़ों के साथ-साथ आपको यहां नवरात्रि के कपड़े, देवी दुर्गा की पूजा के लिए सामान और कन्या पूजा के लिए उपहार आदि भी मिलेंगे। इसके अलावा, यहां खाने के भी बहुत सारे विकल्प हैं। तो अगर आप शॉपिंग करते वक्त थक जाएं तो यहां कुछ खा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़े:Devotion: कौन थे हनुमान के पुत्र ? जानिए हनुमानजी से जुडी अनसुनी बातें

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox