Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiChhath Puja 2022 Day 4: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने उगते सूरज को...

Chhath Puja 2022 Day 4: चार दिवसीय छठ महापर्व के आखिरी दिन यानी आज पूरे हर्षोल्लास के साथ दिल्ली में मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। रविवार यानी तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। वहीं, इस बार यमुना घाट पर छठ पर्व मनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन जगह-जगह पर कृत्रिम तालाब बनाए गए थे। आज श्रद्धालुओं ने ITO यमुना घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

उगते सूरज को दिया अर्घ्य

हर साल की तरह इस बार भी ग्राउंड में कृत्रिम तालाब बनाया गया जहां श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बेदियां भी सजी थी। यहां श्रद्धालुओं ने अपनी पूजा सामग्री रखकर पूजा-अर्चना की और सूरज को व्रती श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

तीसरे दिन भी लोगों में दिखा उत्साह

कल यानी महापर्व के तीसरे दिन यानी ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं में खासतौर से उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी संख्या में घाटों पर पहुंचे। कालकाजी दशहरा ग्राउंड में भी करीब 200 लोगों के लिए पूजा करने की तैयारी की गई थी। छठ पूजा समिति ने बताया इस दौरान कि सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए और वॉलिंटियर तैनात किए गए। इसके साथ ही सिविल डिफेंस के कर्मचारी भी व्यवस्था में लगे रहे।

ये भी पढ़ें: कमरे में घुस फैन ने बनाई वीडियो, विराट कोहली ने पोस्ट साझा कर जताई नाराजगी

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular