Friday, July 5, 2024
HomeDelhiChhath Puja 2023: करोड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ, देखिए छठ पूजा के...

Chhath Puja 2023: करोड़ों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ, देखिए छठ पूजा के खूबसूरत नजारे

India News(इंडिया न्यूज़), Chhath Puja 2023: पूर्वी भारत में छठ पर्व की धूम है। जो 17 नवंबर से शुरू होकर कल 20 नवंबर को खत्म होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं छठ का व्रत रखती हैं। आज यानी 19 नवंबर को डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। छठ पूजा बिहारी समुदाय का एक बड़ा त्योहार है और इसे दिल्ली में भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी और बिहार में छठ पूजा बड़े धुमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा के दौरान लोगों की भारी मौजूदगी पूरी दिल्ली में देखी जा रही है।

डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं शाम के समय किसी नदी या तालाब में डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं और यह अर्घ्य पानी में दूध मिलाकर दिया जाता है। सूर्य अस्त के समय व्रती महिला के साथ परिवार के अन्य सदस्य शामिल होते हैं। इस दिन पूजा के लिए बांस से बनी टोकरी, जिसे लोक भाषा में सूप कहा जाता है, में फल, ठेकुआ, अंगूर, नारियल, फूल, चावल के लड्डू, मूली, कंदमूल आदि रखे जाते हैं।

छठ पूजा भव्य तरीके से मनाया जा रहा है

दिल्ली के नोएडा सेक्टर 71 में बहुत ही भव्य तरीके से छठ का आयोजन किया गया है। यहां अर्घ्य देने के लिए एक बड़ा तालाब बनाया गया है, जहां लोग गंगा में स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए नजर आए हैं। महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने के कक्ष की व्यवस्था है और बच्चों के लिए झूले और खाने-पीने के स्टॉल भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस पार्क में छठ पूजा के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है, जहां हर कोई उत्साह से भरा होता है। इस अद्भुत दृश्य को देखकर आपको छठ पूजा का आनंद और समृद्धि का अहसास हो सकता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular