Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiChhath Puja 2023: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू, मंत्री आतिशी...

India News (इंडिया न्यूज़) : लोक आस्था के सबसे बड़ा महापर्व छठ इस बार भी हर वर्ष की भांति देश की राजधानी में 17 से 20 नवंबर के दौरान मनाए जायेगा। वैसे तो बिहार में इस पर्व को लोग सबसे ज्यादा जोर-शोर से मनाते हैं, हालाँकि अब यह दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बनारस, कानपुर देश की लगभग सभी क्षेत्रों में भी छठ पर्व प्रचलन में आ गया है। अब खबर यह निकल कर सामने आई है कि दिल्ली सरकार ने देश की राजधानी में इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी है।

आतिशी ने घाटों को लेकर दी बड़ी जानकारी

सामने आई जानकरी कि मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने छठ घाट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और जनप्र​तिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने जानकारी दी कि छठ महापर्व की तैयारियां दिल्ली में जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। आतिशी ने यह भी कहा अरविंद केजरीवाल सरकार दिल्ली भर में 1000 से ज्यादा छठ घाट तैयार करेगी। ताकि शहर के हर हिस्से के श्रद्धालु पूरी आस्था और उत्साह के साथ छठ का पर्व मना सकें।

छठ पर्व के बजट में हुई बढ़ोतरी

आतिशी ने इस बात की भी जानकारी दी कि दिल्ली में छठ घाटों की संख्या 2014 में 69 से बढ़कर 2022 में 1,100 हो गई है। AAP सरकार के अनुसार छठ पर्व का बजट भी 2014 में लगभग 2.5 करोड़ से बढ़ाकर 2022 में 25 करोड़ कर दिया गया है।

also read ; Train Derail: इस वजह से पलटी दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस, सामने आई शुरुआती जांच रिपोर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular