Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiChhath Puja 2023: छठ पर्व का आज दूसरा दिन, जानें खरना से...

Chhath Puja 2023: छठ पर्व का आज दूसरा दिन, जानें खरना से जुड़ी सभी जरूरी बातें ,शुभ मुहूर्त और नियम

India News(इंडिया न्यूज़), Chhath Puja 2023: लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ शुक्रवार 17 नवंबर 2023 से शुरू हो गया है। जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। छठ पूजा सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में भी धूमधाम से मनाई जाती है। छठ के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। फिर अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व का समापन होता है।

क्या है खरना

छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह से शाम तक उपवास रखते हैं और शाम को भोजन करते हैं। इसे खरना कहा जाता है और शास्त्रों में खरना का अर्थ शुद्धिकरण बताया गया है। इस दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाने की परंपरा है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है।

खरना तिथि

शुक्रवार को छठ का पहला दिन था। आज 18 नवंबर 2023 को छठ का दूसरा दिन है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दौरान सूर्योदय का समय सुबह 06:46 बजे और सूर्यास्त शाम 05:26 बजे होगा।

छठ पर्व के दूसरे दिन के नियम

खरना के दिन घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन बने प्रसाद को चखने की गलती न करें। साथ ही खरना पूजा का प्रसाद ऐसी जगह बनाएं जहां रोजाना खाना नहीं बनता हो। छठ पर्व के दौरान घर में प्याज और लहसुन का सेवन न करें। छठ व्रत करने वाली महिलाओं को बिस्तर या खाट पर नहीं सोना चाहिए। उसे जमीन पर कपड़ा बिछाकर सोना चाहिए। व्रत रखने वाली महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्य को अर्घ्य दिए बिना उन्हें कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular