Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiChhath Puja: यमुना नदी और घाटों पर दिल्ली पुलिस ड्रोन से रखेगी...

Chhath Puja: राजधानी दिल्ली में इस बार छठ पूजा का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। वहीं अब छठ पूजा यमुना नदी में करने की इजाजत दी जा चुकी है। श्रृद्धालु पूजा के दौरान यमुना में न जाएं इसके लिए दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम कर रखे हैं। यमुना नदी पर पुलिस ड्रोन से नजर बनाए रखेगी। यमुना नदी के किनारे और घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। वहीं भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

बता दें कि छठ पूजा कमेटियों के साथ समन्वय कर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है कि छठ पूजा के लिए यमुना में न जाए। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए जो घाट तैयार किए हैं केवल उनमें ही पूजा करें। शुक्रवार रात से ही यमुना के किनारे नजर रखी जा रही है। लोगों को यमुना में जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी वोट से यमुना में गश्त कर रोकेंगे।

लोगों को यमुना में जाने से रोका जाएगा

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने कहा कि लोगों को यमुना में जाने से रोकने के लिए छठ पूजा कमेटियों के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग काफी जागरूक भी हुए हैं। जो भी लोग पूजा करने यमुना किनारे जाएंगे उन्हें वापस भेज दिया जाएगा।

इतंजाम के लिए दिल्ली पुलिस ने लिखा पत्र

इसके साथ ही मिसिंग पर्सन बूथ बनाए जाएंगे। पुलिस की डीएम प्रशासन के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। डीएम प्रशासन ने पूरी व्यवस्था पर नजर रख रखी है। दिल्ली पुलिस ने सभी व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए सभी एजेंसियों को पहले ही पत्र भेज दिया था।

ये भी पढ़ें: लैंडफिल साइट्स को लेकर MCD का बयान आया सामने, AAP के इन दावों को किया खारिज

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular