Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiChhath Puja Story: छठ मैया किसकी बेटी हैं? जानिए छठ मैया से...

Chhath Puja Story: छठ मैया किसकी बेटी हैं?, जानिए छठ मैया से जुड़ी अहम बातें

India News(इंडिया न्यूज़), Chhath Puja Story: छठ पूजा एक महापर्व है जो 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। छठ पर छठी मैया की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कि छठी मैया की कोई बेटी है या नहीं। देशभर में छठ पूजा का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। साल 2023 में छठ पूजा 17 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगी। छठ के महापर्व में छठ मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है।

छठ मैया किसकी बेटी हैं

छठी मैया को भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री माना जाता है। इसके साथ ही उन्हें भगवान सूर्य की बहन भी कहा जाता है। छठी मैया को संतान प्राप्ति की देवी माना जाता है।

मानसपुत्री किसे कहा जाता है

आइए अब जानते हैं कि मानसपुत्री किसे कहा जाता है। जो केवल कामना से उत्पन्न होता है वह मानस पुत्र या पुत्री कहलाता है। छठ मैया की पूजा करने से निःसंतान महिलाओं को संतान की प्राप्ति होती है। सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्माजी ने स्वयं को दो भागों में विभाजित कर लिया। एक भाग मनुष्य के रूप में था और दूसरा भाग प्रकृति के रूप में था। प्रकृति ने भी स्वयं को 6 भागों में विभाजित किया था। इनमें से एक थी मातृ देवी या देवसेना। छठ मैया देवसेना का छठा अंश हैं इसलिए इन्हें छठी मैया कहा जाता है।

इसे भी पढ़े: 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular