होम / Chirag Delhi Flyover: आज खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आम जानता को मिलेगी इससे राहत

Chirag Delhi Flyover: आज खुल जाएगा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आम जानता को मिलेगी इससे राहत

• LAST UPDATED : April 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Chirag Delhi Flyover, दिल्ली: दिल्ली के लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है। दरअसल आज से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत का काम पूरा हो चुका है, जिससे की अब वाहन इस फ्लाईओवर के साथ फर्राटा भर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दे बुधवार से फ्लाईओवर शुरू हो जाएगा। कई बार बारिश के कारण फ्लाईओवर का काम को रोकना पड़ा था। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग को दिन-रात काम करने की ज़िम्मेदारी दी गयी और इसे समय के साथ पूरा किया।

जानकारी के लिए बता दे पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना है। यह हमारी प्राथमिकता है। बता दे इस दिशा में पीडब्ल्यूडी ने तेज़ी से काम करते हुए चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस का काम अपने टाइमलाइन से एक हफ्ते पहले पूरा कर लिया है। जिसके बाद आज से फ्लाईओवर को पूरी तरह से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के पहले कैरिज-वे का काम 31 मार्च को पूरा हो गया था। दूसरे कैरिज-वे का काम 1 अप्रैल से शुरू हुआ था। मरम्मत कार्य के दौरान पहले कैरिज-वे को तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। लेकिन दूसरे कैरिज-वे के मरम्मत कार्य के दौरान उसका एक लेन यातायात के लिए खोल दिया गया था।

इन लोगों को होगा फायदा 

आईआईटी की तरफ से ग्रेटर कैलाश या नेहरू प्लेस जाने वालों को होगा फायदा

पंचशील फ्लाईओवर, रिंग रोड, मूलचंद से लाला लाजपत राय मार्ग का इस्तेमाल करने वालों को होगा फायदा

नोएडा, फरीदाबाद, ओखला, बसंत कुंज, एम्स और  एयरपोर्ट जाने वाले वाहन चालकों को होगा फायदा

 

ये भी पढ़े: क्या आप भी तांबे की बोतल को फ्रिज में रखते है, जानिए इसके प्रयोग के सही तरीके

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox