Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज आते-जाते रहेंगे बादल, हल्की बारिश की...

Delhi Weather Update:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम अच्छा रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। फिलहाल तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हो रही है जिससे मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कि मानें तो दिल्ली में आज, 2 अगस्त को भी हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इस बीच बादलों के आना-जाना जारी रहेगा और बीच-बीच में हल्की बारिश भी पड़ने हो सकती है।

दिल्ली में आज का तापमान

दिल्ली में बारिश होने की वजह से तापमान में भी गिरावट आ सकती है। आज यानि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

6 अगस्त को होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-NCR में 3 और 4 अगस्त को मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। 6 अगस्त को दिल्ली में गजर के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही एक बार फिर अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

NCR में आज का मौसम

दिल्ली के नजदीक नोएडा में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं गुरुग्राम में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहं भी बादल छाए रहेंगे और एक से दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मंकीपॉक्स का दूसरा मामला कन्फर्म, नाइजीरिया शख्स मिला संक्रमित

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular