Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiदिल्ली में अगले पांच दिन तक छाएं रहेंगे बादल, IMD ने किया...

India News (इंडिया न्यूज) : दिल्ली -एनसीआर में पिछले कई दिनों से लोगों की गर्मी से हाल बेहाल था। उमस भरी गर्मी के कारण राजधानी का तापमान 36 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था। सुबह से ही लोगों का तपती धूप से सामना हो रहा था। कई लोग शाम 6 बजे के बाद ही अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। लोगों को लगने लगा था राजधानी से मानसून की विदाई हो गई है। हालांकि, दिल्ली -एनसीआर में मानसून की एक बार फिर से वापसी हो गई है। दिल्ली -एनसीआर में बीते बुधवार को कई इलाकों में सुबह से ही जमकर बारिश देखने को मिली।

दिल्ली में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक हालांकि, इस अवधि में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।.

जुलाई की बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

अगर देखा जाये तो सामान्य तौर पर जुलाई में 209.7 मिमी बारिश होती है। हालाँकि, इस बार माह के अंत तक 384.6 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे मानसून सीजन में 486.3 मिमी बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में दिल्ली में अच्छी बारिश हुई है। बारिश पर बात की जाये तो अमूनन मानसून सीजन में 23-24 अगस्त तक रुक-रुक के बारिश होती रहती है।

also read ; दिल्ली -एनसीआर में फिर लौट आया मानसून

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular