Delhi

दिल्ली में अगले पांच दिन बरसेंगे बादल, IMD ने दी जानकारी

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली में बीते वीकेंड से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक -रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बता दें, दिल्ली में उमसभरी गर्मी के बीच बीते शनिवार को हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। इसके बाद रविवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलीं। अब मौसम विभाग ने जानकरी दी है कि इस पुरे हप्ते दिल्ली में बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है।

दिल्ली में इस हप्ते बारिश का दौर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में कल यानी 13 सितंबर से बारिश देखने को मिलेंगी। विभाग के मुताबिक, बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, गुरुवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। इस दौरान हल्की -फुलकी बारिश देखने को मिलेगी। दिल्लीवासियों को गर्मी से दो -चार नहीं होना पड़ेगा।

वीकेंड तक बरसेंगे बादल

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार , आगामी गुरुवार को भी राजधानी में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की देखने को मिलेंगी। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।अगर तापमान की बात करें तो इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वीकेंड यानी शनिवार को भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। साथ ही रविवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा।

also read ; रिजर्व डे के दिन भी बारिश ने डाला खलल ; नहीं शुरू हो पाया मैच

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago