Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiCM Arvind Kejriwal: अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बताया मुख्यमंत्री...

CM Arvind Kejriwal: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल पर केंद्र की वित्तीय स्थिति को लेकर टिप्पणी किया है। जिसमे उन्होनें कहा कि केजरीवाल जनता में ‘भय पैदा’ करने का काम करते है। आपको बता दे कि इसी के साथ ही उन्होंने केजरीवाल को ‘झूठ मंत्री’ भी करार दिया है।

ठाकुर ने किया दावा

आपको बता दे कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार लोगों को मुफ्त में दी जाने वाली सुविधाओं का “पुरजोर तरीके से विरोध” कर रही है। क्योंकि “धनाढ़य मित्रों” का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ करने के बाद उसके पास पैसे नहीं हैं। ठाकुर ने दावा किया कि केजरीवाल ने “दिल्ली के मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को छिपाने के लिए” केंद्र के खिलाफ भड़ास निकाली है।

केजरीवाल को कीचड़ उछालने की आदत

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि उनके स्वास्थ्य मंत्री आरोपों का सामना कर रहे हैं। उनके उप मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। यही बात छिपाने के लिए वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर ने आरोप लगाया कि केजरीवाल पर बिना तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर दूसरों पर कीचड़ उछालने की आदत हैं। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 महामारी के दौरान हमने मुफ्त टीका, जो समय की मांग थी, मुहैया कराया. साथ ही 80 करोड़ भारतीयों को 28 महीने से मुफ्त राशन दे रहे हैं।’ ठाकुर ने कहा, ‘‘दूसरी ओर, अरविंद केजरीवाल सरकार ने गरीबों को दिल्ली से बाहर भगा दिया और उन्हें गांव भेज दिया और उनमें भय पैदा किया।’

 

ये भी पढ़े: राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी सेहत, भगवान से करे दुआ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular