Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiCM Arvind Kejriwal: सेवा सचिव के बाद बदले जाएंगे मुख्य सचिव, केंद्र...

India News (इंडिया न्यूज़), CM Arvind Kejriwal, दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पावर मिलने के बाद एक्शन मूड में आ गया है‌। आपको बताते चलें पहले सेवा सचिव आशीष मोरे को हटा कर के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा। इसी के बाद दिल्ली के मुख्य सचिव को हटाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया। उपराज्यपाल की तरफ से केंद्र सरकार से अरविंद केजरीवाल ने सहमति मांगी है। दिल्ली सरकार नरेश कुमार की जगह पीके गुप्ता को मुख्य सचिव बनाना चाहती है।

सेवा सचिव को बदलेगी दिल्ली सरकार

आपको बता दे वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने कल 17 मई दिन बुधवार को सचिव आशीष मोरे को हटाकर एके सिंह को पद देने के लिए वीके सक्सेना को प्रस्ताव भेजा था। सर्विस बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इसमें सेवा सचिव को हटाने के लिए किसी प्रकार की कोई असहमति नहीं जताई गई।

जानकारी के लिए आपको बताते चले कि इस प्रस्ताव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि उपराज्यपाल सरकार की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं। सेवा सचिव को हटाने के लिए दिल्ली सरकार कई बार प्रयास कर चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद सेवा विभाग के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वर्तमान सेवा सचिव को हटाने का आदेश दिया लेकिन उन्हें पद से नहीं हटाया गया।

 

ये भी पढ़े: नए रूट मैप का हुआ शुभारंभ, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular